थरथरी: छेड़खानी व फायरिंग मामले में मुखिया पुत्र ने चंडी थाने में किया आत्मसमर्पण
चंडी प्रखंड के बेलछी पंचायत के मुखिया सह लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के पुत्र सूरज कुमार ने छेड़खानी व फायरिंग के मामले में मंगलवार की सुबह 11 बजे चंडी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। आपको बता दें कि चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कॉलेज छात्रा युवती ने मुखिया पुत्र सूरज कुमार को आरोपित कर छेड़खानी व फायरिंग का केस दर्ज कराया है।