थरथरी: डॉ. रामराज सिंह महिला कॉलेज चंडी में संगीत कलाकार महासंघ का गठन किया गया
चंडी प्रखंड के डॉ. रामराज सिंह महिला कॉलेज में रविवार की दोपहर 12 बजे प्रखंड के गुमनामी लोक गायक और संगीत प्रेमियों ने एकजुट होकर संगीत कलाकार महासंघ का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष सोनू चौहान ने किया। इस दौरान प्रखंडों से जुटे सैकड़ों कलाकारों ने एक स्वर में अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।