थरथरी: करौटा-राजगीर टूरिस्ट वे पर जगतपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत
चंडी थाना क्षेत्र में करौटा-राजगीर टूरिस्ट वे पर जगतपुर के पास शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका शुक्रवार की रात 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के दोस्त ने बताया कि मृतक मुकेश मुम्बई से पांच दिन पूर्व ही गांव आया था। अपने दोस्त सन्नी के साथ किसी दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए बाइक से निकला था।