थरथरी: पीएचईडी कार्यालय के पास पंप चालकों का मानदेय भुगतान को लेकर प्रदर्शन, 18 अगस्त से पानी आपूर्ति ठप
चंडी नगर पंचायत स्थित पीएचईडी कार्यालय के पास सोमवार की दोपहर एक बजे पंप चालकों ने मानदेय भुगतान को लेकर प्रदर्शन किया साथ ही 18 अगस्त से पानी आपूर्ति बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। पंप चालकों ने बताया कि चंडी प्रखंड के सभी पंप चालकों को अप्रैल 2021 से लेकर अब तक की मजदूरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कुल 52 माह का मानदेय लंबित है।