थरथरी: लखाचक गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर से सोने के जेवरात, कपड़े व अन्य सामान चुराए
थरथरी थाना क्षेत्र के लखा चक गांव में मधुकर प्रसाद के बंद घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात, कपड़ा व अन्य सामान की चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपया बतायी जाती है। घटना के सबन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण घर से निकले तो देखा कि मधुकर प्रसाद का में गेट टूटा हुआ है। इसकी सूचना मधुकर प्रसाद को दिया।