मंझनपुर: अझुवा में एलिवेटेड फ्लाईओवर के खिलाफ भड़का जनआक्रोश, 500 परिवारों के उजड़ने का खतरा, DM को सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी जिले के अझुवा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर को लेकर शुक्रवार को समय 1 बजे स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। नगरवासियों ने अमृत लाल केसरवानी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को ज्ञापन सौंपा और नगर पंचायत को बर्बादी से बचाने की गुहार लगाई है।