मंझनपुर: गौरा गांव में डीएम ने खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग का शुभारंभ किया, फसल बीमा योजना की दी जानकारी
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को समय 11 बजे को मंझनपुर तहसील के ग्राम गौरा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन की गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग (सीसीई) का शुभारंभ किया। यह प्रक्रिया कृषक सुरेश के खेत में एग्री ऐप के माध्यम से संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने किसान सुरेश को माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया है।