मंझनपुर: एआईएमआईएम की करारी स्थित रॉयल गार्डन में बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर, पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद रहे मुख्य अतिथि
करारी रॉयल गार्डन में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को समय 12 बजे आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद एवं ज़िला प्रभारी साबिर अमीर शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष अरशद अली ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई है।