मंझनपुर: दौलतपुर कछार में नाली के विवाद में महिला को घर से घसीटकर पीटा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, एसपी से की गई शिकायत
कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर कछार गांव में नाली को लेकर हुए मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब पड़ोसियों ने आफरीन बेगम नामक महिला को घर से घसीटकर बेरहमी से पीट दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को समय 11 बजे मामले की शिकायत मंझनपुर में एसपी से की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।