मंझनपुर: त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीओ ने मंझनपुर में किया पैदल गश्त, आमजन को दिलाया भरोसा
आगामी चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंझनपुर सीओ ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने आमजन और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।