मंझनपुर: राज्यसभा सांसद की टिप्पणी के विरोध में अखिल क्षत्रिय महासभा ने मंझनपुर में किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा हिंदू सभ्यता, वीर शिरोमणि महापराक्रमी और महाराणा सांगा पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अखिल क्षत्रिय महासभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहले मंझनपुर चौराहे पर सांसद का पुतला फूंका और नारेबाजी की, इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।