मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त
Marhaura, Saran | Jul 17, 2026 मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त हो चुका है जिससे शुक्रवार को दर्जनों रोगी वापस लौट गये । इस संबंध में शुक्रवार की दोपहर एक बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने जानकारी दिया कि अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त हो चुका है जिसके संबंध में जरुरी रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को भेजी जाएगी ।