समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 09 अक्टूबर 2026
भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं लैंगिक संवेदनशीलता पर एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर को
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन ज्ञानार्जन की बैठक आयोजित, एम. पी. उच्च विद्यालय में होगा कार्यक्रम
आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में मिशन ज्ञानार्जन के अंतर्गत समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे तक एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में आयोजित होने वाले एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिला प्रशासन, बक्सर एवं जिला शिक्षा कार्यालय, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में स्व-जागरूकता, संवेग प्रबंधन, सहानुभूति तथा लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को भावनाओं को समझने, सकारात्मक व्यवहार विकसित करने तथा समावेशी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रमुख सत्र एवं गतिविधियाँ निम्नवत हैं:-
माइंडफुलनेस एवं स्व-चिंतन: निर्देशित ध्यान अभ्यास के माध्यम से वर्तमान क्षण के प्रति सजगता, मानसिक शांति एवं आत्म-जागरूकता विकसित करना।
आत्म-परिचय एवं आत्म-छवि: सामाजिक अपेक्षाओं, व्यक्तिगत पहचान तथा आत्म-छवि के निर्माण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा।
भावनात्मक बुद्धिमत्ता: अपनी भावनाओं को समझने, संवेगों पर नियंत्रण रखने तथा दूसरों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदनशीलता विकसित करने पर विस्तृत विमर्श।
लैंगिक संवेदनशीलता: लैंगिक समानता, पारस्परिक सम्मान तथा संवेदनशील एवं समावेशी व्यवहार को प्रोत्साहित करना।
जिला प्रशासन का उद्देश्य मिशन ज्ञानार्जन के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सोच, भावनात्मक परिपक्वता और संवेदनशील व्यवहार को प्रोत्साहित करना है, ताकि एक बेहतर, समावेशी एवं सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण का निर्माण किया जा सके।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar Bihar Education Department
Buxar, Bihar | Oct 9, 2026