निज़ामाबाद: निजामाबाद की नई सड़क पर विद्युत केबल में लगी आग, बाजार में मची अफरातफरी
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद कस्बे की नई सड़क पर आज गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब त्रिभुवन प्रजापति के घर के सामने स्थित एक विद्युत पोल पर लगी केबल में अचानक आग लग गई देखते ही देखते केबल धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई घटना ऐसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई, जहां सड़क के दोनों ओर कई दुकानें हैं ।