सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी, विजेता विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकलाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की कलाकृतियों ने भारत के विकास, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वच्छता, तकनीकी प्रगति एवं सामाजिक समरसता जैसे विभिन्न विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया जा रहा है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#सेवासंकल्पअभियान #Neemuch #नीमच #मेरेसपनोंकाभारत
3 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026