मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच आगमन
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
नीमच, 20 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अग्रोहा भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागिता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज नीमच आगमन हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच स्थित सीआरपीएफ मेहता स्टेडियम हेलीपैड पहुंचने पर नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, सीआरपीएफ आईजी श्रीमती नीतू भट्टाचार्य, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा,डीआईजी श्री सुरेंद्र कुमार,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव श्रीमति वंदना खंडेलवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके पश्चात वे गांधी सागर अभ्यारण्य में चीता प्रोजेक्ट के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh #neemuch #नीमच #सेवा_संकल्प_अभियान #गांधी_सागर
7 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026