#ईसौटा_हत्याकांड : चंद्रशेखर आजाद के दौरे के 20 दिन बाद भी पीड़ित परिवार को नहीं मिला न्याय
करछना / प्रयागराज - ईसौटा गांव में देवी शंकर की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को अब तक न्याय और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हैं। 27 अक्टूबर को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने परिवार से मुलाकात की थी। उस दौरान आरोपियों पर कठोर कार्रवाई, सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस, जमीन का पट्टा, बच्चों की शिक्षा, बेटी को नौकरी और 50 लाख की सहायता की मांग उठी थी।
आरोप है कि 20 दिन बाद भी राशन कार्ड तक नहीं बना। परिवार भय और असुरक्षा में जीने को मजबूर है।
डान संस्थापक एडवोकेट आईपी रामबृज ने आजाद समाज पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि 54 लोगों के खिलाफ नामजद FIR में लीगल सेल ने क्या किया? 72 घंटे में कार्रवाई और DM कार्यालय पर अनशन की चेतावनी का क्या हुआ?
उन्होंने कहा कि सिर्फ आश्वासन से न्याय नहीं मिलेगा, जमीन पर कार्रवाई दिखनी चाहिए।
#Isauta #Karachhana #Prayagraj #ChandrashekharAzad #PrayagrajNews
Allahabad, Allahabad | Nov 18, 2026