हिलसा: स्टेशन रोड में पटाखा न फूटने के विवाद में दुकानदार-ग्राहक के बीच मारपीट, युवक घायल
Hilsa, Nalanda | Nov 9, 2026 शहर के स्टेशन रोड स्थित गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक के समीप रविवार की रात पटाखा नहीं फूटने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक 26 वर्षीय युवक घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।