मंझनपुर: पति के कत्ल की सजा काट रही फरहा साथ 10 कैदियों की कौशांबी से लखनऊ जेल हुई शिफ्टिंग
शासन के आदेश के बाद कौशांबी के 11 कैदियों की शिफ्टिंग कौशांबी जेल से लखनऊ के लिए कर दिया गया है।इन कैदियों में फरहा जाफरी भी शामिल है जो अपने पति के कत्ल की सजा कट रही है।शुक्रवार शाम हुए हमले के बाद फरहा के परिजनों ने जेल बदलने की गुहार लगाई थी।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन ने फरहा और 10 अन्य कैदियों को कौशांबी से लखनऊ शिफ्ट करने का आदेश दिया है।