मंझनपुर: अषाढा गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के अंदर पक्की कब्रिस्तान बनाने का मामला, पुलिस ने दी सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
कौशांबी ज़िले में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसा है जहां पर इंसान जाना पसंद नही करते हैं। वहीं विद्यालय जाने के लिए छात्र-छात्राएं हिचकिचाते है। स्कूल के अगल बगल मुस्लिम कब्रस्तान है। इसका खुलासा तब हुआ जब दो सगे भाइयों ने अपनी बहन की कब्र को सीमेंट-ईंट के मसाले से पक्की बनवा दी। हालांकि हेड मास्टर की शिकायत पर कब्रिस्तान को मिटा दिया गया है।