मंझनपुर: भेलखा गाँव के युवक को दबंग दे रहे जान से मारने की धमकी युवक बोला शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
मंझनपुर थाना क्षेत्र के भेलखा गाँव का रहने वाला सीताराम पाल पुत्र राज्यपाल ने बताया कि गाँव के दबंग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से करने पर पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है।एक हफ्ता पहले गांव की लड़की किसी के साथ फरार हो गई थी पुलिस ने लड़का लड़की को पकड़कर छोड़ दिया।पीड़ित ने कहा कि इस मामले में उसके भाई को फसाया गया है।