मंझनपुर: सोनौली गांव में दो गुटों में हुई मारपीट मामले में घायल से मिलने पहुंचे सपा सांसद ने न्याय दिलाने का दिया अश्वासन
सोनौली गांव में दो गुटों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान कुशल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहीं बुधवार को सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज अस्पताल पहुंचे हैं जहां पर घायल व उनके परिजनों से हाल जानकर उचित सहायता के लिए निर्देश दिया और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।