मंझनपुर: भीखा गर्ग का पूरा के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गुरौली गांव निवासी समय लाल पुत्र लखन लाल 22 अगस्त को वह अपनी बेटी को छोड़ने उसके ससुराल रानीपुर सड़वा गया हुआ था। वहां से बेटी को छोड़कर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि कौशाम्बी थाना क्षेत्र के भीखा गर्ग का पूरा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया था। देर रात में प्रयागराज में मौत हो गई है।