मंझनपुर: ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद स्थित अस्थाई गौशाला में आए दिन हो रही पशुओं की मौत, भाकियू तहसील अध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत
ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद के रहने वाले सूर्य भान यादव जो भारतीय किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष मंझनपुर हैं उन्होंने डीएम को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि गांव में अस्थाई गौशाला बना हुआ है। गौशाला में चारा पानी के अभाव में भूंख प्यास के मारे आए दिन बेजुबान पशुओं की मौत हो रही है। ग्राम प्रधान गुंडई के बल पर गौशाला में चारा भूंसा मनमानी ढंग से दिया जाता है।