फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गया गिरफ्तार
Phulwari, Patna | Dec 29, 2024 बेऊर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से बेऊर थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि रविवार को बेऊर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।