दतिया: ग्राम सेरसा में अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, उनाव पुलिस ने दर्ज किया मामला
Datia, Datia | Sep 20, 2024 उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम सेरसा में एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनाव पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की शाम 07 बजे पुलिस ने बताया मृतिका किशोरी महक राय पुत्री दीपक राय ने घर पर ही दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। नाबालिग किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका।