दतिया: ग्राम राजपुर से अज्ञात कारणों के चलते युवक हुआ लापता, युवक के भाई ने उनाव थाने पर कराई गुमशुदगी दर्ज
Datia, Datia | Sep 18, 2024 उनाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजपुर से एक युवक अज्ञात कारणों के चलते लापता हो गया। जिसको लेकर युवक के भाई ने उनाव थाने पहुँचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। बुधवार की सुबह 11 बजे उनाव पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक नवकिशोर पुत्र द्वारिका दांगी ने पुलिस को बताया कि मेरा छोटा भाई जोकि घर से लापता हो गया। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।