दतिया: अपहृत किशोरी को ग्राम बसई से दस्तयाब किया गया, बाल कल्याण समिति दतिया को सुपुर्द किया गया
Datia, Datia | Sep 17, 2024 बसई पुलिस के द्वारा अपह्रता नाबालिग किशोरी को ग्राम बसई से दस्तयाब किया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा नाबालिग किशोरी को बाल कल्याण समिति दतिया को सुपुर्द किया गया है। मंगलवार की रात्रि में 08 बजे बसई पुलिस ने बताया की ग्राम महाराजपुरा से 08 सितंबर 2024 को एक युवक नाबालिग किशोरी को अगवा कर ले गया था। जिसको लेकर पुलिस ने संदेही आरोपी पर मामला दर्ज किया था।