दतिया: ज्यादा बारिश होने से कस्बा बड़ोनी के रामसागर बांध में आई दरार, मौके पर पहुँचा आपदा प्रबंधन दल, जांच की शुरू
Datia, Datia | Sep 18, 2024 दतिया जिले के कस्बा बड़ोनी में ज्यादा बारिश होने से रामसागर बांध में दरार आ गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन दल को दी। वहीं मौके पर पहुँचे आपदा प्रबंधन दल जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की रात्रि में 09 बजे ग्रमीणों ने बताया कि ज्यादा बारिश होने से पानी का स्तर बड़ा है, जिसके दबाब बढ़ने के कारण तालाब में दरार आई है।