दतिया: ग्राम जिगना में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण का मकान हुआ धराशाई,ग्रामीण ने की राहत राशि की मांग
Datia, Datia | Sep 18, 2024 जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार तेज बारिश होने से काफी नुकसान हो रहा हैं।दतिया तहसील के ग्राम जिगना में एक ग्रामीण नरेंद्र मिश्रा का मकान बारिश के कारण गिर पड़ा।यह मकान दो मंजिला था जिसके गिरने का वीडियो भी ग्रामीण ने अपने मोबाईल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए शासन प्रशासन से राहत राशि की मांग की है।