पटियाली: हमीरपुर के निकट नीलगाय से टकराई बाइक, मां-बेटे समेत तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
ग्राम बहानपुर से हमीरपुर की ओर जा रहे बाइक सवारों की बाइक मंगलवार को हमीरपुर के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार मां, बेटा और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,यह जानकारी आज मंगलवार को समय करीब 3 बजे मीडिया को हुई है।