लोहरदगा: लोहरदगा में सघन वाहन जांच अभियान, 33 वाहनों पर कार्रवाई, ₹2,07,950 का जुर्माना वसूला गया
लोहरदगा: जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कचहरी चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक समेत अन्य बड़े वाहनों की गहन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 33 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया।