मुरैना: सहरैयनं का पुरा में पति ने सरिया मार कर पत्नी की हत्या की ,मौके पर पहुंची पुलिस शव को रखवाया गया पीएम हाउस
Morena, Morena | Jun 15, 2026 मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खाना नहीं देने की बात को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की सरिए से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 38 वर्षीय निशा जाटव के रूप में की गई है जिसके बाद उसके शव को ले जाकर पीएम हाउस में रखवा दिया है। आरोपी पति की तलाश जारी है।