पंडारक: पंडारक थाने में बिजली चोरी के मामले में 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Pandarak, Patna | May 16, 2025 पंडारक थाना में शुक्रवार को विद्युत सहायक अभियंता के द्वारा शुक्रवार को लगभग 6 बजे बिजली चोरी के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ विद्युत विभाग की टीम ने लेमुआबाद गांव में उपभोक्ता महेंद्र यादव एवं उपभोक्ता रामवृक्ष यादव को तो वहीं छपेरातर गांव में अशोक सिंह को बिजली चोरी करते हुए पाया।