हरसूद: नया हरसूद से 8 कांवड़ यात्री शुक्रवार को ओंकारेश्वर के लिए हुए रवाना
Harsud, Khandwa | Aug 14, 2026 शुक्रवार सुबह 10 बजे के लगभग नया हरसूद से 8 कावड़ यात्री ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। शुक्रवार सुबह कावड़ यात्री राहुल शर्मा, रितेश सेन, सौरभ मौर्य, उमेश राठौर, राहुल ठाकुर, डब्बू सावनेर, सुनील दमाडे एवं दुर्गेश मालवीय नया हरसूद स्थित श्री सीताराम मंदिर में पूजा अर्चना कर ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए।