इटाढ़ी: समुदा गांव में जीर्णोद्धार के बाद मंदिर का भव्य उद्घाटन
Itarhi, Buxar | May 1, 2026 इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत समुदा गांव में मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। मंदिर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य ग्राम समुदा, पोस्ट इंदौर निवासी रामायण सिंह अमीन के प्रयासों से हुआ।