शीतला माता हादसा : गंभीर घायल कल्पना परिहार को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा
शीतला माता हादसे में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय कल्पना परिहार (द्वितीय मरीज), निवासी थाटीपुर, ग्वालियर को आज प्रातः १०.३० बजे एयर एंबुलेंस से एम्स भोपाल एयरलिफ्ट किया गया। उनके पैरों में फ्रैक्चर एवं पेट में गंभीर चोटें आई हैं। पूर्व में एक मरीज संजय शर्मा ३६ निवासी करनाल साहब की ड्योढी ग्वालियर, जिन्हें हाथ एवं पैरों में फ्रैक्चर की गंभीर चोटें आई थी,को भी १९ अक्टूबर को मध्यरात्रि १२.०८ बजे भोपाल एम्स शिफ्ट किया गया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से यह व्यवस्था की गई। इसमें CMHO डॉ. एम. एस. सागर, जिला स्वस्थ अधिकारी एवं एयर एम्बुलेंस नोडल डॉ. दीपाली माथुर, जेएएच अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना तथा चिकित्सक डॉ. विवेक कामत, डॉ. विजय धाकड़ एवं डॉ. विपिन गर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मरीज का स्वास्थ्य स्थिर होने पर बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।
#gwalior
#airambulance
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Gwalior, Madhya Pradesh | Oct 20, 2026