ग्वालियर में 80वें रामलीला महोत्सव में पहुंचे सिंधिया परिवार, राम दरबार में की पूजा-अर्चना...
ग्वालियर के फूलबाग स्थित रामलीला मैदान में आयोजित 80वें रामलीला महोत्सव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पत्नी प्रियदर्शिनी राजे और बेटे महाआर्यमन सिंधिया के साथ पहुंचे। उन्होंने राम दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान सिंधिया ने सत्य की असत्य पर विजय का संदेश देते हुए भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्व पर बात की। उन्होंने शीतला माता मंदिर हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। रामलीला महोत्सव के दौरान मैदान में भक्ति और आस्था का माहौल नजर आया।