भानपुरा: माटी गणेश, सिद्ध गणेश: घर-घर गणेश, हर घर गणेश अभियान के तहत प्रशिक्षण आयोजित
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “माटी गणेश, सिद्ध गणेश—घर-घर गणेश, हर घर गणेश” अभियान के अंतर्गत ब्लॉक भानपुरा में ब्लॉक स्तरीय माटी गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में BSW/MSW प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं एवं नवांकुर संस्था प्रतिनिधि राजेश बैरागी की उपस्थिति रही।