हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस अकादमी में दो सप्ताह का ट्रेनिंग सम्पन्न
हजारीबाग स्थित झारखंड पुलिस अकादमी में कोलकाता के राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी के पश्चिम बंगाल और बिहार के 94 इंस्पेक्टर्स का दो सप्ताह का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। उन्हें नए आपराधिक कानून 2023, भारतीय न्याय संहिता, साक्ष्य अधिनियम, पीटी, ड्रिल, फायरिंग, साइबर क्राइम, जीएसटी और जांच तकनीक पर प्रशिक्षण दिया गया।