हज़ारीबाग: कांग्रेस का मीडिया टैलेंट हंट अभियान शुरू, प्रतिभा के आधार पर बनेंगे प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कार्यालय में नेशनल मीडिया टैलेंट हंट अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने की। उन्होंने बताया कि झारखंड में यह चयन प्रक्रिया 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगी।समन्वयक राकेश किरण महतो और सुनिल सिंह ने कहा कि अब प्रवक्ता नियुक्ति चयन प्रक्रिया से होगी.