हज़ारीबाग: मेरु का गर्व: बीएसएफ ने 61वां स्थापना दिवस मनाया, देश सुरक्षा में दिया बेहतरीन योगदान
बीएसएफ 1 दिसंबर को अपना 61वां स्थापना दिवस मना रहा है। हजारीबाग के मेरु स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र की देश सुरक्षा में अहम भूमिका है। 1966 में स्थापित यह केंद्र अब तक 63,956 जवानों और 415 मित्र राष्ट्रों के सैनिकों को प्रशिक्षित कर चुका है। यहां जंगल युद्ध, कमांडो, मोटार और आधुनिक हथियारों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।