बक्सर: साइबर थाना की पहल से पीड़ित को मिले 4.67 लाख रुपये, एफआईआर से पहले हुआ समझौता
Buxar, Buxar | Jun 18, 2026 साइबर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में बक्सर साइबर थाना की तत्परता से पीड़ित को उसके 4 लाख 67 हजार रुपये वापस मिल गए। साइबर थाना पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और पूरी राशि पीड़ित के खाते में लौटा दी गई। एसडीपीओ सह साइबर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप ने बताया कि धनसोई थाना क्षेत्र के मटकीपुर गांव निवासी अभिषेक तिवारी का मामला था।