जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आज भू-समाधान, भूमि विवाद, अतिक्रमण, कब्रिस्तान, खनन, उत्पाद, नीलाम पत्र, परिवहन, एसडीओ कोर्ट, जनता दरबार एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने लंबित मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया। भूमि विवाद एवं अतिक्रमण के मामलों में राजस्व एवं पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय के साथ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता देने को कहा।
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पूजा प्रीतम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
#begusarai