जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार एवं दुर्घटना पीड़ितों को सहायता की समीक्षा की गई।
जुलाई 2026 में परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा ₹1.64 करोड़ से अधिक की शमन राशि वसूल की गई। जिले के 36 ब्लैक स्पॉट्स पर अल्पकालीन सुरक्षा उपाय पूरे किए जा चुके हैं।
जिला पदाधिकारी ने प्रमुख मार्गों पर जेब्रा क्रॉसिंग, TBM, ‘Go Slow’ एवं गति सीमा संबंधी संकेतक लगाने तथा अतिक्रमण, जल-जमाव एवं जाम की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया।
उत्कृष्ट ‘गुड समेरिटन’ को स्वतंत्रता दिवस पर ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
PM RAHAT योजना के तहत 44 अस्पतालों में ₹1.50 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। ‘हिट एंड रन’ के 429 मामलों में मुआवजा भुगतान किया जा चुका है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
Transport Depatment, Bihar
#begusarai
#roadsafety