बेगूसराय सदर प्रखंड के बगवाड़ा से लडुआरा होते हुए पचंबा तक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
रैली के समापन पर डीएम श्री शास्त्री ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पूजा प्रीतम, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रवि शंकर कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar
IPRD Bihar
#begusarai
#harghartiranga
Panchayati Raj Department, Govt. of Bihar.