कन्नौज में पिकनिक से लौट रहे बच्चों की बस हादसे का शिकार,4 बच्चों की मौत, 25 घायल
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पिकनिक से लौट रहे स्कूली बच्चों की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस सड़क किनारे रुकी हुई थी।
इस दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
#KannaujAccident #SchoolBusAccident #UttarPradeshNews #RoadAccident #BreakingNews #everest24news
Baraut, Bagpat | Nov 24, 2026