➡️ मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण
➡️ आज राज्य सरकार आम जनता के दिलों पर राज कर रही है - मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर विकासखंड के जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ा तरफदार, ग्रामों में लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को ऐतिहासिक सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज राज्य सरकार आमजनता के दिलों में राज कर रही है, जनता अब विकास और विश्वास की राजनीति को अपना रही है। सरकार गांव-गांव जाकर जनता के बीच काम करते हैं, इसलिए राज्य सरकार आज लोगों के दिलों पर राज कर रही है। श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर जंक्शन बन गया है, 65 करोड़ के इस मार्ग के बनने से अब जैसीनगर तीनों तरफ से मार्गो से जुड़ गया है। जैसीनगर से तालचिरी होते हुए सागर रोड वही दूसरी तरफ से भापेल जुड़ गया है और आज मसुरहाई रोड जैसीनगर के विकास की नई इबारत लिखेगा इस रोड के बनने से भोपाल जाने वालों के लिए 25 किमी. की दूरी कम हो जायेगी। इस मार्ग के बनने से मसुरहाई, सेमराकलां, सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूडरी, सेवन, करहद, तोड़ा तरफदार, पड़रिया, रीछई, परासिया, बिजौरा, मिडवासा सहित 50 ग्राम वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में लाड़ली बहना योजना, किसानों के लिए सिंचाई और सड़क विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण
जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ातरफदार, मसुरहाई पहुंच मार्ग (25 किमी), मंगल भवन, बिजौरा ग्राम,मांगल भवन,पुलिया निर्माण,नाली निर्माण, शांतिधाम, मिड़वासा ग्राम,स्कूल भवन,सीसी रोड निर्माण,शांतिधाम ,नई सीसी रोड,नयाखेड़ा ग्राम स्कूल भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण,रीछई ग्राम पंचायत भवन, बाउंड्रीवाल पंचायत भवन, लोकार्पण, तोड़ातरफदार ग्राम में शांतिधाम, शांतिधाम तोड़ातरफदार, हरदौल बाबा चबूतरा , स्टापडेम पथरिया (जिला पंचायत) सहित लगभग 80 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, परिवहन लागत कम होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
स्कूल भवनों के निर्माण एवं उन्नयन से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी तथा पंचायत संचालन अधिक प्रभावी होगा। सीसी सड़क और नाली निर्माण से गांवों में जलभराव की समस्या समाप्त होगी, स्वच्छता बढ़ेगी और आवागमन हर मौसम में आसान रहेगा। शांतिधाम और सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं स्टापडेम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को सिंचाई में सहायता मिलेगी तथा भूजल स्तर में सुधार होगा।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि गांवों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक बनाया जाए ताकि ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतर रही है और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar