➡️ बण्डा सिंचाई परियोजना के तहत उल्दन में विस्थापन कार्य जारी
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार बण्डा सिंचाई परियोजना के अंतर्गत ग्राम उल्दन में पुलिस बल की मौजूदगी में विस्थापन और पुनर्वास का कार्य पूरी संवेदनशीलता और शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। कलेक्टर ने मैदानी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विस्थापित होने वाले सभी परिवारों किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्य स्थल पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसकी निगरानी में राजस्व और पुनर्वास विभाग की संयुक्त टीम विस्थापन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से गति दे रही है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
1 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026