Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

छप्पर में छिपा बैठा कोबरा सांप #sagar #smartmpnews #news #shorts

Sagar Nagar, Sagar | Jul 9, 2026

MORE NEWS

➡️ होलीफेथ कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल, गढ़ाकोटा में संचालित एल.पी.जी. गैस किट की 01 ईको वाहन जप्त

➡️ स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र

➡️ 16 वाहनों से 113000/- (एक लाख तेरह हजार रुपया) जुर्माना वसूल

स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर गढ़ाकोटा जिला सागर में आज स्कूली वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। ईको वाहन क्रमांक MP04CS6030 जो स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी, उसे गढ़ाकोटा में रोककर चैक किया गया। उक्त वाहन के चालक से वाहन के कागजात मांगे गये तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये। वाहन के पीछे के भाग की डिक्की के गेट को खोलकर देखा गया तो वाहन में एल.पी.जी. गैस किट लगी हुई थी। अर्थात् वाहन को एल.पी.जी. गैस से चलाया जा रहा था। उक्त वाहन इस कार्यालय में प्रायवेट श्रेणी में पंजीकृत होकर अनाधिकृत तरीके से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी। जो कि मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है। क्योंकि जो वाहन जिस कार्य के लिए पंजीकृत होता है, उस वाहन का उपयोग उसी कार्य के लिए किया जा सकता है। इस कारण मारूति वेन क्रमांक MP04CS6030 को मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 207 के तहत् जप्तकर कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है, जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है, एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है, बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है।

पूर्व से जप्त 03 स्कूल बस, 03 आटो रिक्शा, 04 मारूति वेन, 04 ई-रिक्शा, 02 यात्री बसों से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् 08 वाहनों से रू. 113000/- (एक लाख तेरह हजार रूपया) जुर्माना वसूला गया है।

होलीफेथ कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल, गढ़ाकोटा में संचालित उक्त ईको वाहन चैकिंग के दौरान जप्त की गई है, जिसमें एलपीजी गैस किट लगी हुई थी। स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा स्कूल के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सागर को इस कार्यालय द्वारा पत्र लिखा गया है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआं का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ होलीफेथ कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल, गढ़ाकोटा में संचालित एल.पी.जी. गैस किट की 01 ईको वाहन जप्त ➡️ स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र ➡️ 16 वाहनों से 113000/- (एक लाख तेरह हजार रुपया) जुर्माना वसूल स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर गढ़ाकोटा जिला सागर में आज स्कूली वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। ईको वाहन क्रमांक MP04CS6030 जो स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी, उसे गढ़ाकोटा में रोककर चैक किया गया। उक्त वाहन के चालक से वाहन के कागजात मांगे गये तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये। वाहन के पीछे के भाग की डिक्की के गेट को खोलकर देखा गया तो वाहन में एल.पी.जी. गैस किट लगी हुई थी। अर्थात् वाहन को एल.पी.जी. गैस से चलाया जा रहा था। उक्त वाहन इस कार्यालय में प्रायवेट श्रेणी में पंजीकृत होकर अनाधिकृत तरीके से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी। जो कि मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है। क्योंकि जो वाहन जिस कार्य के लिए पंजीकृत होता है, उस वाहन का उपयोग उसी कार्य के लिए किया जा सकता है। इस कारण मारूति वेन क्रमांक MP04CS6030 को मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 207 के तहत् जप्तकर कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है, जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है, एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है, बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है। पूर्व से जप्त 03 स्कूल बस, 03 आटो रिक्शा, 04 मारूति वेन, 04 ई-रिक्शा, 02 यात्री बसों से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् 08 वाहनों से रू. 113000/- (एक लाख तेरह हजार रूपया) जुर्माना वसूला गया है। होलीफेथ कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल, गढ़ाकोटा में संचालित उक्त ईको वाहन चैकिंग के दौरान जप्त की गई है, जिसमें एलपीजी गैस किट लगी हुई थी। स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा स्कूल के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सागर को इस कार्यालय द्वारा पत्र लिखा गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआं का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

➡️ बण्डा सिंचाई परियोजना के तहत उल्दन में विस्थापन कार्य जारी

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार बण्डा सिंचाई परियोजना के अंतर्गत ग्राम उल्दन में पुलिस बल की मौजूदगी में विस्थापन और पुनर्वास का कार्य पूरी संवेदनशीलता और शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। कलेक्टर ने मैदानी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विस्थापित होने वाले सभी परिवारों किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्य स्थल पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसकी निगरानी में राजस्व और पुनर्वास विभाग की संयुक्त टीम विस्थापन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से गति दे रही है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ बण्डा सिंचाई परियोजना के तहत उल्दन में विस्थापन कार्य जारी कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार बण्डा सिंचाई परियोजना के अंतर्गत ग्राम उल्दन में पुलिस बल की मौजूदगी में विस्थापन और पुनर्वास का कार्य पूरी संवेदनशीलता और शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। कलेक्टर ने मैदानी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विस्थापित होने वाले सभी परिवारों किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्य स्थल पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसकी निगरानी में राजस्व और पुनर्वास विभाग की संयुक्त टीम विस्थापन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से गति दे रही है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

➡️ मध्यप्रदेश राज्य ताईक्वांडो अकादमी की के लिए प्रतिभा चयन ट्रायल 09 जुलाई 2026 को खेल परिसर सागर में संपन्न

मध्य प्रदेश राज्य ताईक्वांडो अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2026 हेतु ताईक्वांडो अकादमी के लिए प्रतिभा चयन दिनॉक 09 जुलाई 2026 को खेल परिसर सागर में प्रातः 10ः00 बजे से किया गया। यह चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण था, जिसमें विषेषज्ञ द्वारा चयनित खिलाड़ी को द्वितीय चरण में भोपाल स्थित राज्य ताईक्वांडो अकादमी में चयन प्रक्रिया हेतु आमंत्रित किया जावेगा।
 
खिलाडी का अंतिम चयन होने पर खिलाड़ी को म0प्र0 राज्य ताईक्वांडो अकादमी में प्रवेष दिया जावेगा, जहॉ पर विष्वस्तरीय प्रषिक्षकों द्वारा प्रषिक्षण एवं संबंधित खिलाड़ी को भोजन,आवास एवं षिक्षा की व्यवस्था म0प्र0षासन द्वारा उपलब्ध कराई जावेगी। साथ ही खिलाड़ी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।  दिनॉक 09 जुलाई 2026 को  चयन ट्रायल में जिले के लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भोपाल से पधारे ताईक्वांडो अकादमी के प्रषिक्षक श्री अर्जुन सिंह रावत द्वारा चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। उक्त चयन ट्रायल में संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर एवं सभी खेल प्रशिक्षक एवं कर्मचारी कार्यक्रम मंे उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ मध्यप्रदेश राज्य ताईक्वांडो अकादमी की के लिए प्रतिभा चयन ट्रायल 09 जुलाई 2026 को खेल परिसर सागर में संपन्न मध्य प्रदेश राज्य ताईक्वांडो अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2026 हेतु ताईक्वांडो अकादमी के लिए प्रतिभा चयन दिनॉक 09 जुलाई 2026 को खेल परिसर सागर में प्रातः 10ः00 बजे से किया गया। यह चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण था, जिसमें विषेषज्ञ द्वारा चयनित खिलाड़ी को द्वितीय चरण में भोपाल स्थित राज्य ताईक्वांडो अकादमी में चयन प्रक्रिया हेतु आमंत्रित किया जावेगा। खिलाडी का अंतिम चयन होने पर खिलाड़ी को म0प्र0 राज्य ताईक्वांडो अकादमी में प्रवेष दिया जावेगा, जहॉ पर विष्वस्तरीय प्रषिक्षकों द्वारा प्रषिक्षण एवं संबंधित खिलाड़ी को भोजन,आवास एवं षिक्षा की व्यवस्था म0प्र0षासन द्वारा उपलब्ध कराई जावेगी। साथ ही खिलाड़ी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। दिनॉक 09 जुलाई 2026 को चयन ट्रायल में जिले के लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भोपाल से पधारे ताईक्वांडो अकादमी के प्रषिक्षक श्री अर्जुन सिंह रावत द्वारा चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। उक्त चयन ट्रायल में संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर एवं सभी खेल प्रशिक्षक एवं कर्मचारी कार्यक्रम मंे उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

➡️ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 20 फीट ऊंची प्रतिमा बनेगी सागर की नई पहचान____मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

➡️ मंत्री श्री राजपूत ने किया प्रतिमास्थल का औचक निरीक्षण

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की निर्माणाधीन प्रतिमा स्थल, सिटी स्टेडियम का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के स्वाभिमान, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं। उनकी भव्य प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और त्याग की प्रेरणा देती रहेगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री राजपूत के साथ क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष श्री नीरज सिंह नयाखेड़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री हरिराम सिंह, युवा क्षत्रिय समाज अध्यक्ष श्री संदीप सिंह, सनिल सिंह सेमाढाना, श्री संतोष सिंह नयाखेड़ा, श्री अरुण सिंह, श्री अभिषेक सिंह, श्री गजेंद्र सिंह, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री सौरभ सिंह, श्री कपिल सिंह, श्री देशराज सिंह, श्री संजय सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्री श्री राजपूत ने नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री से प्रतिमा निर्माण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि प्रतिमा के लिए 20×10×12 फीट आकार का मजबूत पेडस्टल तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 12 फीट होगी। इस पेडस्टल पर स्थापित होने वाली महाराणा प्रताप की घोड़े सहित 20 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का निर्माण ग्वालियर में तेजी से किया जा रहा है। आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर प्रतिमा निर्माण का कार्य पूर्ण होने की संभावना है। 

मंत्री श्री राजपूत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, निर्माण एजेंसी, ठेकेदार तथा कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने प्रतिमा स्थल के आसपास किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्थल भविष्य में सागर शहर का प्रमुख आकर्षण और ऐतिहासिक गौरव का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि पेडस्टल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर प्रतिमा अनावरण समारोह की तिथि तय की जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा।मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि महाराणा प्रताप की यह भव्य प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं होगी, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक बनकर युवाओं को सदैव प्रेरित करेगी। सागर की यह ऐतिहासिक धरोहर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar

➡️ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 20 फीट ऊंची प्रतिमा बनेगी सागर की नई पहचान____मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ➡️ मंत्री श्री राजपूत ने किया प्रतिमास्थल का औचक निरीक्षण खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की निर्माणाधीन प्रतिमा स्थल, सिटी स्टेडियम का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के स्वाभिमान, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं। उनकी भव्य प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और त्याग की प्रेरणा देती रहेगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री राजपूत के साथ क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष श्री नीरज सिंह नयाखेड़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री हरिराम सिंह, युवा क्षत्रिय समाज अध्यक्ष श्री संदीप सिंह, सनिल सिंह सेमाढाना, श्री संतोष सिंह नयाखेड़ा, श्री अरुण सिंह, श्री अभिषेक सिंह, श्री गजेंद्र सिंह, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री सौरभ सिंह, श्री कपिल सिंह, श्री देशराज सिंह, श्री संजय सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। मंत्री श्री राजपूत ने नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री से प्रतिमा निर्माण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि प्रतिमा के लिए 20×10×12 फीट आकार का मजबूत पेडस्टल तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 12 फीट होगी। इस पेडस्टल पर स्थापित होने वाली महाराणा प्रताप की घोड़े सहित 20 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का निर्माण ग्वालियर में तेजी से किया जा रहा है। आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर प्रतिमा निर्माण का कार्य पूर्ण होने की संभावना है। मंत्री श्री राजपूत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, निर्माण एजेंसी, ठेकेदार तथा कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने प्रतिमा स्थल के आसपास किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्थल भविष्य में सागर शहर का प्रमुख आकर्षण और ऐतिहासिक गौरव का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि पेडस्टल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर प्रतिमा अनावरण समारोह की तिथि तय की जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा।मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि महाराणा प्रताप की यह भव्य प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं होगी, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक बनकर युवाओं को सदैव प्रेरित करेगी। सागर की यह ऐतिहासिक धरोहर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026